Muharram 2023: प्रतापगढ़ में दो ताजियादार भिड़े, पुलिस पर भी पथराव, PAC तैनात

प्रतापगढ़ः प्रतापगढ़ से मुहर्रम पर दो पक्षों के भिड़ने के खबर आ रही है. इस दौरान शांति व्यवस्था कायम करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया. हालांकि किसी को चोट नहीं आई. शीतलागंज दिलीपपुर में शुक्रवार को आधी रात के बाद यह घटना हुई. बताया गया है कि अंसारी बस्ती एवं राइन बस्ती के दो ताजियादार अपने-अपने ताजिया की बनावट को लेकर आपस में भिड़ गए.

विवाद शुरु होते ही देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों की भीड़ जमा हो गई. मामले थमने के बजाय और बढ़़ गया. दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही दिलीपपुर थाने और बेलखरनाथ धाम पर तैनात पीएसी मौके पर पहुंची. ताजियादारों ने पुलिस फोर्स पर भी पत्थर चलाए.

इसके बाद आसपास थाने की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और लाठी भांजकर भीड़ को खदेड़ दिया, पुलिस के काफी प्रयास के बाद भोर में स्थिति नियंत्रण में आई. एहतियात के तौर पर शीतलागंज चौराहे पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version