Mukhtar Ansari: मुहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में मोख्‍तार को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mukhtar Ansari News: यूपी के बांदा जेल में बंद माफिया मोख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई. परिजनों की तरफ मिली जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिले के काली बाग में पारिवारिक कब्रिस्तान है. वहीं पर मोख्तार को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी की जा रही है. शांति व्यवस्था कायम रहे, इसके मद्देनजर गाजीपुर जिले में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, मोख्तार के शव का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है. पांच सदस्यीय डाक्टरों की टीम पोस्टमार्टम कर रही है.

शव लेने बांदा मेड‍िलकल कॉलेज पहुंचा बेटा उमर अंसारी
माफिया मोख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी बांदा मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल पहुंचे है. पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी का शव उन्हें सौंप दिया जाएगा.

गाजीपुर में मोख्‍तार के अंत‍िम संस्‍कार की हो रही तैयारी
पोस्टमार्टम के बाद मोख्तार अंसारी का शव गाजीपुर के मुहम्मदाबाद के दर्जी मोहल्ला में स्थित मोख्तार अंसारी के आवास (फाटक) पर लाया जाएगा. इसके बाद काली बाग कब्रिस्तान में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का अंतिम संस्कार किया जाएगा. मोख्तार को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी चल रही है.

Latest News

छत्तीसगढ़ः सुकमा में 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, एक महिला भी शामिल

Maoists Surrendered: सुरक्षाबलों को नक्सल मुक्त भारत अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में...

More Articles Like This

Exit mobile version