Mukhtar Ansari: बांदा से प्रयागराज पहुंचा मुख्तार का शव वाहन, कल होगा अंतिम संस्कार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mukhtar Ansari Death News: यूपी के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात तबियत खराब होने से मौत हो गई थी. परिजनों की ओर से दी गई सूचना के अनुसार, परिवार का गाजीपुर जिले के कालीबाग में पारिवारिक कब्रिस्तान है. वहीं पर मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी की जा रही है. किसी प्रकार की अशांति न फैले, इसके मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद गाजीपुर की सड़कों पर जहां शुक्रवार की सुबह से उदासी सी छाई थी, वहीं शाम छह बजे के मुहम्मदाबाद के दर्जी मुहल्ला स्थित मोख्तार के आवास (फाटक)पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. माफिया मुख्तार के शव को आने की लोग राह निहारते रहे.

पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. शव आज रात गाजीपुर पहुंच जाएगा, लिहाजा कल जिले के कालीबाग स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान पर मुख्तार अंसारी का शव दफनाया जाएगा. परिजनों के अनुसार, शनिवार की सुबह 10 बजे मोख्तार अंसारी का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

इस रास्ते से होकर गुजरेगा काफिला
परिवार को शव मिलने के बाद 26 वाहनों का काफिला पुलिस सुरक्षा में गाजीपुर के लिए निकल गया. बांदा, चित्रकूट और वाराणसी होते हुए मुख्तार का शव गाजीपुर पहुंचेगा. बताया जा रहा है मुख्तार अंसारी का शव लेकर आ रहा काफिला प्रयागराज से आगे बढ़ गया है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal, 16 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version