मुंबईः कुशीनगर एक्सप्रेस के AC कोच के टॉयलेट में मिला मासूम बच्ची का शव, मचा हड़कंप

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुंबईः ट्रेन में सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है. शनिवार को कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) पर यात्रियों और रेलवे पुलिस के दिल की धड़कने उस समय तेज हो गई, जब गोरखपुर से आने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच के टॉयलेट डस्टबिन में 7 साल की मासूम बच्ची की शव मिला. इस घटना की जानकारी होते ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. जीआरपी ने तत्काल कोच को खाली कराया और क्राइम ब्रांच की टीम को भी जांच में शामिल किया.

टॉयलेट के डस्टबिन में पड़ा था बच्ची का शव

पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि बच्ची की हत्या कर उसके शव को ट्रेन के टॉयलेट के डस्टबिन में डाला गया है. पुलिस की जांच में अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार, मृतक बच्ची का परिवार सूरत में रहता है. आरोपी रिश्तेदार ही निकला, जिसने पहले सूरत से बच्चे को अगवा किया और फिर नासिक पहुंचा. वहां से दोनों ने कुशीनगर एक्सप्रेस पकड़ी और सफर के दौरान ही मासूम की हत्या कर दी गई.

डस्टबिन में बच्ची का शव देख दहला लोगों का कलेजा

जांचकर्ताओं का मानना है कि आरोपी ने शव को छिपाने के लिए एसी कोच के टॉयलेट के डस्टबिन का इस्तेमाल किया. डस्टबिन में बच्ची का शव पुलिसकर्मियों सहित यात्रियों का कलेजा दहल गया. जीआरपी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि आरोपी ने ट्रेन में कहां और कैसे वारदात को अंजाम दिया.

बच्ची का शव कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22537 के एसी कोच बी2 के बाथरूम में कूड़ेदान में मिला है. बच्चे की उम्र करीब 7-8 साल बताई गई है. जैसे ही लोगों ने शव देखा, तत्काल पुलिस-प्रशासन को इसकी सूचना दी.

मौसेरे भाई ने किया था बच्ची का अपहरण

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है. शुरुआती सुरागों से यह पता चला है कि बच्ची का मौसेरा भाई इस अपहरण में शामिल था. पुलिस ने घटनास्थल पर संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर रही है. पुलिस ने कहा कि अपहरण और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

LPG Supply: होर्मुज में बढ़ा तनाव! भारत ने बढ़ाया एलपीजी उत्पादन, रिफाइनरियों को मिला बड़ा टारगेट

होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने LPG सप्लाई को सुरक्षित रखने की तैयारी तेज कर दी है. देश में LPG उत्पादन करीब 4,000 टन प्रतिदिन बढ़ाया जा रहा है, जबकि अमेरिका से LPG आयात की हिस्सेदारी 53% तक पहुंच गई है.

More Articles Like This