मुंबईः लॉरेंस बिश्नोई के नाम से फिर मिली सलमान खान को धमकी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुंबईः एक्टर सलमान की टेंशन खत्म होने की नाम नहीं ले रही है. अब एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सलमान खान को धमकी मिली है. कुछ समय पहले एक युवक ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान को धमकी दी थी. साथ ही उसने पांच करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी थी. इस युवक को पुलिस ने जमशेदपुर से गिरफ्तार किया था.

‘हमारे मंदिर में माफी मांगों या 5 करोड़ दो’
वहीं, अब एक बार फिर से अभिनेता सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिली है. मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक धमकी भरा मैसेज मिला है, जिसमें लिखा है, “यह लॉरेंस बिश्नोई का भाई है. अगर सलमान खान को जिंदा रहना है तो उसे हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी चाहिए या 5 करोड़ रुपए देने चाहिए. अगर वह ऐसा नहीं करता है तो हम उसे मार देंगे. हमारा गिरोह अभी भी सक्रिय है.”

इस मामले में मुंबई पुलिस ने बताया कि मामले की जांच करते हुए संबंधित व्यक्ति की तलाश की जा रही है.

Latest News

15 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

15 October 2026 Ka Panchang: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version