मुंबई: मानसिक रोगी निकला सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स, पुलिस ने गुजरात से पकड़ा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुंबई: पुलिस ने एक्टर सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स को गुजरात के वडोदरा जिले के एक गांव में पकड़ लिया है. वह मानसिक रूप से अस्थिर पाया गया है. यह जानकारी पुलिस ने दी है. पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस ने सोमवार को 26 वर्षीय मयंक पांड्या को पकड़ लिया और उसे नोटिस जारी कर कहा कि जब भी जरूरत हो, वह उनके सामने पेश हो.

सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी

मालूम हो कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस की वॉट्सऐप हेल्पलाइन पर रविवार को एक मैसेज आया, जिसमें भेजने वाले ने सलमान खान की कार को बम से उड़ाने और घर में घुसकर उन पर हमला करने की धमकी दी थी. इस मामले में मुंबई में वर्ली पुलिस ने बाद में भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) (आपराधिक धमकी) के तहत तत्कालीन अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और बांद्रा इलाके में खान के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी. जांच के बाद मुंबई पुलिस को पता चला कि धमकी भरा संदेश वडोदरा के वाघोडिया तालुका में रहने वाले एक व्यक्ति ने भेजा था.

पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने बताया

जिला पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने संवाददाताओं को बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम वाघोडिया पुलिस के साथ सोमवार को वाघोडिया के एक गांव में संदिग्ध के घर पहुंची. पता चला कि संदेश भेजने वाला 26 साल का व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर है और उसका उपचार चल रहा है. अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने उसे पेश होने के लिए नोटिस दिया और चली आई.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज ग्रहों की चाल बताएगी सभी 12 राशियों का हाल, यहां पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 09 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version