मुंबईः PM मोदी की रैली से पहले पकड़े गए दो संदिग्ध, PMO की फर्जी ID और बंदूक बरामद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mumbai Crime: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे से पहले मुंबई में उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आई है. मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी के पहुंचने से पहले दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में से एक के पास से बंदूक बरामद हुई है.

पुलिस ने बताया कि बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. वह खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बता रहा था. हिरासत में लिए गए व्यक्ति की उम्र 24 साल बताई जा रही है. उसके साथ एक बॉडीगार्ड भी था, जिसके पास बंदूक थी. मुंबई पुलिस के मुताबिक, मामले की आगे की जांच मुंबई अपराध शाखा कर रही है.

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में पीएम मोदी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मुंबई पहुंचेंगे. वह शाम करीब 5:45 बजे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026 का उद्घाटन करेंगे. फिनटेक क्षेत्र के इस प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आयोजन का सातवां संस्करण 8 से 11 सितंबर तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version