मुजफ्फरनगर: STF ने बरामद किए 4 टाइम बम, आरोपी को दबोचा, कर रही पूछताछ

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शहर कोतवाली क्षेत्र से एसटीएफ की टीम द्वारा चार टाइम बम बरामद किए जाने की सूचना है. बताया जा रहा है कि एक आरोपी भी पकड़ा गया है.

मुजफ्फरनगर में ही बनाए जा रहे थे टाइम बम
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ मेरठ की टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला से एक युवक को पकड़ा. चार टाइम बम बरामद किए हैं. पुलिस टीम आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है. मेरठ से बम निरोधक दस्ता भी बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि ये टाइम बम मुजफ्फरनगर में ही बनाए जा रहे थे.

एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने शुक्रवार की सुबह मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके से एक आरोपी जावेद को गिरफ्तार किया है, उसके पास से चार टाइम बोतल बम (आईईडी) बरामद किए गए हैं. एसटीएफ की टीम आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है, इन बम का इस्तेमाल किसी सुनियोजित षड्यंत्र में किया जाना था.

एसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया
आरोपी जावेद ने पूछताछ में कबूल किया है कि यह बम खालापार इलाके में ही रहने वाली एक महिला ने ऑर्डर देकर बनवाए थे. टीम महिला की तलाश में जुटी है. एसटीएफ के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि इससे पहले भी यह टाइम बम बना चुका था. आरोपी का ननिहाल नेपाल में है, उसका वहां भी आना-जाना रहा है. इससे पहले जावेद रेडियो बनाने का भी काम करता था.

जावेद के दादा का पटाखे बनाने का काम था. उसने दादा से बम बनाना सीखा. इसके बाद यूट्यूब आदि के माध्यम से उसने आईईडी बम बनाना सीख लिया. उन्होंने बतााया कि आरोपी से पूछताछ में कई और जानकारियां मिल सकती हैं.

Latest News

Vat Savitri Vrat 2026: पहली बार रखने वाली हैं वट सावित्री व्रत? यहां जानिए पूजा विधि और सामग्री लिस्ट

Vat Savitri Vrat 2026: हिंदू धर्म में हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखा...

More Articles Like This

Exit mobile version