Muzaffarnagar: रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौत, दो घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुजफ्फरनगरः बुधवार की अल सुबह यूपी के मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा हो गया. कस्बे के हिंडन नदी पुल पर मिट्टी से भरा ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गया. इसस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोगों को पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में सकुशल बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया.

सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया
दुर्घटना के संबंध में सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पंजाब के लुधियाना से ट्रक में ईंट भट्ठे में इस्तेमाल होने वाली मिट्टी लेकर मुरादाबाद जा रहा था. ट्रक बुढाना से होते हुए मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था. बुधवार अलसुबह करीब तीन बजे ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गया.

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. घंटों की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से क्रेन की सहायता से नदी में गिरे ट्रक को बाहर निकाला गया.

ट्रक सवार अजय पुत्र बबलू निवासी नवाबपुरा थाना नागफनी जनपद मुरादाबाद, जावेद पुत्र मुन्ना जान निवासी कस्बा व थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद, छोटेलाल पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी कस्बा व थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद और नील पुत्र हेमराज निवासी नवाबपुरा थाना नागफनी जनपद मुरादाबाद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने चालक छोटेलाल और नील को मृत घोषित कर दिया.

दो घायलों का चल रहा इलाज
पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों को घटना की सूचना दी. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दोनों घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है. उधर, इस दुर्घटना की वजह से पुलिस और मार्ग पर जाम लग गया है. नदी से निकाले गए ट्रक को पुल से हटाने के बाद आवागमन सुचारू हो सका. संभावना जताई जा रही है कि यह दुर्घटना कोहरे की वजह से हुई.

Latest News

Assembly Election: बंगाल में चुनाव के बीच भड़की हिंसा, CRPF जवानों पर फेंके गए पत्थर, अमित शाह बोले-घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग दर्ज की गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम...

More Articles Like This

Exit mobile version