Myanmar: फर्जी नौकरी रैकेट के झांसे में फंसे 8 भारतीयों का किया गया रेस्क्यू

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

म्यावाड्डीः रविवार को म्यांमार के म्यावड्डी में एक घोटाला केंद्र में फंसे 8 भारतीयों का रेस्क्यू किया गया. सभी को सुरक्षित रूप से म्यांमार पुलिस/आव्रजन विभाग को सौंप दिया गया है. सोशल मीडिया एक्स पर यांगून, म्यांमार में भारतीय दूतावास ने एक तस्वीर शेयर की.

इस पोस्ट पर दूतावास ने लिखा, ‘म्यांमार के अधिकारियों और स्थानीय सहायता का समर्थन महत्वपूर्ण था. हम उनका धन्यवाद करते हैं और फर्जी नौकरी रैकेट से बचने की सलाह देते हैं.’

भारतीय दूतावास ने साझा की तस्वीर
म्यांमार में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘हपा लू, म्यावड्डी में एक घोटाले केंद्र के शिकार 8 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित शनिवार को बचा लिया गया और उन्हें सुरक्षित रूप से म्यांमार पुलिस/आव्रजन विभाग को सौंप दिया गया. म्यांमार के अधिकारियों और स्थानीय सहायता का समर्थन महत्वपूर्ण था. हम उनका धन्यवाद करते हैं, और फर्जी नौकरी रैकेट पर अपनी सलाह को दृढ़ता से दोहराते हैं.’

19 भारतीयों का दो दिनों में रेस्क्यू
मिली जानकारी अनुसार, पिछले 2 दिनों में 19 भारतीय नागरिकों को घोटाले से बचाया गया, जिनमें से 11 पीड़ित श्वे को और 8 हपा लू में थे. इन सभी को म्यावड्डी से रेस्क्यू किया गया है. म्यांमार में भारतीय दूतावास ने बताया कि ‘क्षेत्र में चल रहे सशस्त्र संघर्ष के कारण, अपराध सिंडिकेट और भी जटिल हो गया है. हम सभी को नौकरी के प्रस्तावों से सावधान रहने की दृढ़ता से सलाह देते हैं.’

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version