नारनौलः श्रद्धालुओं से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, लौट रहे थे खाटू श्याम का दर्शन कर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नारनौलः हरियाणा से दुखद खबर आ रही है. यहां नारनौल के गहली गांव के पास बुधवार की दोपहर टाटा मैजिक गाड़ी को एक डंपर ने टक्कर मार दी. इस हादसे में एक मासूम बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मैजिक सवार लोग खाटू श्याम का दर्शन कर लौट रहे थे. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

वाहन में सवार थे 14 श्रद्धालु
मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी के मैनपुरी से 14 श्रद्धालुओं को लेकर एक टाटा मैजिक वाहन खाटू श्याम गया था. वहां से लौटने के दौरान बुधवार की दोपहर करीब पौने एक बजे गांव गहली के पास एनएच-11 पर डंपर ने मैजिक में टक्कर मार दिया, जिससे वाहन पलट गया.

हादसे के बाद मची चीख-पुकार
हादसे के बाद वाहन में सवार लोग चीख-पुकार करने लगे. इस हादसे में एक चार की बच्ची सहित तीन लोगों को मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई.

पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस से घायल लोगों को नागरिक अस्पताल भेजवाया. इस हादसे में 14 वर्षीय आदिक, चार वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रजनी नाम की महिला की बाद में मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Latest News

Ganesh Chaturthi 2026: गणपति मेरा बड़ा प्यारा… गणेश चतुर्थी पर अपनों के भेजें ये संदेश

Ganesh Chaturthi 2026: हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश चतुर्थी का त्योहार...

More Articles Like This

Exit mobile version