नक्सलियों की साजिशः छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में प्रेशर बम ब्लास्ट, CRPF के दो जवान घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chhattisgar Crime: नक्सलियों द्वारा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लगाए गए प्रेशर बम में विस्फोट होने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक अधिकारी सहित दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. उन्हें इलाज के अस्पताल ले जाया गया. गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत सातधार पुल के करीब प्रेशर बम की जद में आने से सीआरपीएफ के 195वीं वाहिनी के निरीक्षक दीवान सिंह गुर्जर और आरक्षक आलम मुनेश घायल हो गए हैं.

अधिकारियों ने बताया

अधिकारियों ने बताया कि आज मालेवाही थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के 195वीं वाहिनी के दल को सातधार और मालेवाही गांव की ओर गश्त पर रवाना किया गया था. इस अभियान के दौरान सुबह लगभग 10:30 बजे सातधार पुल से आगे माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम में विस्फोट हो गया, जिसके चपेट में आने से गुर्जर और मुनेश घायल हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवानों को घटनास्थल से सुरक्षित निकालकर बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उच्चतर चिकित्सा केंद्र रवाना किया गया है. उन्होंने बताया कि घायल जवानों की स्थिति सामान्य है और खतरे से बाहर हैं.

मालूम हो कि राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है. इन इलाकों में नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए सड़कों और पगडंडियों में बारूदी सुरंग और प्रेशर बम लगा देते हैं. राज्य के सुकमा जिले में 9 जून को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट होने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे की मौत हो गई थी.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version