Naxalite Encounter: बालाघाट में मुठभेड़, तीन हार्डकोर महिला नक्सली ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बालाघाटः बुधवार को मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिला बालाघाट के कान्हा किसली नेशनल पार्क के मुक्की क्षेत्र में हॉकफोर्स और जिला पुलिस बल की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में तीन हार्डकोर नक्सली ढेर हो गए. करीब 2 घंटे तक हुई क्रॉस फायरिंग में जवानों ने 3 वर्दीधारी महिला नक्सलियों को मार गिराया. जवानों को इनके शव बरामद किए हैं.

मारी गई महिला नक्सलियों के पास से हथियार बरामद
बताया गया है कि थाना गढीं के सूपखार वन रेंज के रौंदा फारेस्ट कैम्प के समीप हॉकफोर्स और पुलिस की नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ हुई. इसमें तीन हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराने में सफलता मिली है. मारी गई तीन महिला नक्सलियों से एक इन्सास रायफल, एक एसएलआर रायफल और एक 303 रायफल बरामद हुई है. इसके साथ ही दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री जब्त की गई है.

इस मुठभेड में कुछ नक्सली घायल हुए हैं. वह घने जंगल का फायदा उठा कर भाग गए हैं, जिनकी तलाश के लिए हॉकफोर्स, सीआरपीएफ, कोबरा और जिला बल सहित 12 से अधिक टीमों का सघन सर्च ऑपरेशन जारी है. जवानों को नक्सलियों के घायल होने की जानकारी चीख पुकार सुनने के बाद हुई है.

मारी गई महिला नक्सलियों की नहीं हो पाई पहचान
मुठभेड़ में ढेर हुई हार्डकोर महिला नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है. बुधवार के दिन हुए एनकाउंटर की पुष्टि करते हुए बालाघाट आईजी ने बताया कि तीन महिला नक्सली मारी गई हैं. इनका शव बरामद किया गया है. मारी गई नक्सली कान्हा-भोरमदेव नक्सल डिवीजन की है. पिछले कुछ दिनों से इनकी मौजूदगी की गोपनीय जानकारी मिल रही थी.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस को दी बधाई
बालाघाट में मारे गए नक्सली के बारे में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जानकारी दी है. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गृहमंत्री अमित शाह वर्ष 2026 तक देश से नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए अभियान चला रहे हैं. हमारी सरकार भी इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है.

उन्होंने आगे कहा कि आज बालाघाट में तीन महिला नक्सलियों को मारा गया है. जिनसे हथियार भी बरामद हुए हैं. इसके साथ ही अन्य नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ जारी है. प्रदेश से नक्सलवाद को हटाने की दिशा में प्राप्त इस उपलब्धि के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को बधाई.

Latest News

KAJARI MAHOTSAV 2026: मुंबई में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने यूं साझा किए विचार

KAJARI MAHOTSAV 2026: सपनों की नगरी मुंबई के मलाड ईस्ट स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में 22 अगस्त की...

More Articles Like This

Exit mobile version