Naxalite encounter: बीजापुर में मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, IED ब्लास्ट में दो जवान घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Naxalite encounter: बीजापुर से बड़ी खबर आ रही है. यहां नक्सल प्रभावित पीड़िया के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. दो नक्सलियों को सुरक्षाबलों द्वारा ढेर कर दिए जाने की सूचना मिल रही है. पुलिस विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी इलाके में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया गया है. इस एंटी नक्सल ऑपरेशन में बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा के एसपी नजर बनाए हुए हैं. बताया जा रहा है मुठभेड़ जारी है.

ऑपरेशन में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और कोबरा के जवान शामिल हैं. बीजापुर एसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि पीड़िया के जंगलो में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है.

प्रेशर IED की जद में आने से दो जवान घायल
वहीं दूसरी ओर एंटी नक्सल ऑपरेशन में जाते हुए प्रेशर आईईडी की जद में आने से बस्तर फाइटर्स के दो जवान घायल हो गए हैं. घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेज दिया गया है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This