Naxalite Encounter: सुकमा में मुठभेड़, तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर, ऑपरेशन जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Naxalite Encounter: एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान सुकमा जिले के गोल्लापल्ली इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सूत्रों की माने तो, इस मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए हैं. डीआरजी जवानों द्वारा इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

ऑपरेशन में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवान शामिल हैं, जिन्होंने जंगल और पहाड़ी इलाके की घेराबंदी कर रखी है. इलाके में रुक-रुक कर गोली-बारी की आवाजें आ रही हैं.

सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में तीन माओवादियों के मारे जाने की सूचना है, जिनमें एक महिला माओवादी भी शामिल बताई जा रही है. सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि मारे गए माओवादी किस्टाराम एरिया से जुड़े तीन एरिया कमेटी मेंबर (ACM) हो सकते हैं. हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

इस मुठभेड़ में कई अन्य माओवादियों के घायल होने की संभावना है, लेकिन उनकी संख्या स्पष्ट नहीं है. इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने की है. इलाके में मुठभेड़ जारी है.

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version