Naxalite Encounter: बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, रुक-रुककर हो रही गोलीबारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से मुठभेड़ की खबर सामने आई है. बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में दंतेवाड़ा-बीजापुर डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो हो गया है. रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है.

बताया गया है कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में माओवादियों के बड़े कैडर की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान शुरू किया. इस अभियान के दौरान 4 जुलाई से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है.

पुलिस के मुताबिक, अब तक की कार्रवाई में मुठभेड़ स्थल से एक पुरुष माओवादी का शव और हथियार बरामद किया गया है. अभियान अभी भी जारी है और जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल अधिक जानकारी साझा नहीं की जा रही है. पुलिस ने बताया कि अभियान समाप्त होने के बाद विस्तृत विवरण अलग से उपलब्ध कराया जाएगा.

Latest News

Rio Helicopter Crash: हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, मशहूर सिंगर सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Rio Helicopter Crash: ब्राजील से विमान हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा रियो डी जेनेरियो शहर में...

More Articles Like This