Naxalite encounter in Kanker: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन नक्सली ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Naxalite encounter in Kanker: छत्तीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है. यहां कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में एक दर्जन नक्सलियों से मारे जाने की खबर मिल रही है. वहीं दो जवानों के घायल होने की जानकारी मिल रही है. छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के माड़ इलाके में मुठभेड़ जारी है. घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया है. इस पूरे मामले की जानकारी एसपी कल्याण एलिसेला ने दी है.

बताया जा रहा है कि एंटी नक्सल आपरेशन में निकले जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ अभी भी जारी है, इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए है. इस मुठभेड़ की पुष्टि कांकेर एसपी आइके एलिसेला ने की है.

मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने की एसपी कल्याण एलीसेला ने की पुष्टि की है. एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि टॉप नक्सल कमांडर शंकर राव मारा गया है. शंकर राव 25 लाख का इनामी था. मुठभेड़ में 4 एके 47 रायफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. मारे गए नक्सलियों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है.

मुठभेड़ में बीएसएफ इंस्पेक्टर सहित तीन जवान घायल हुए हैं. इनमें दो डीआरजी के जवान बताए जा रहे हैं. घायल जवानों को लाने के लिए चॉपर भेजा गया है. मालूम हो कि दूसरे चरण में 26 अप्रैल को कांकेर में लोकसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले ये बड़ी मुठभेड़ हुई है.

Latest News

छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SSR शुरू करने की घोषणा, 21 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

New Delhi: चुनाव आयोग ने गुरुवार को छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर...

More Articles Like This

Exit mobile version