Indigo Flight: कोहरे की वजह से इंडिगो फ्लाइट की ढाका में इमरजेंसी लैंडिंग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ndigo Flight: घने कोहरे की वजह से इंडिगो की मुंबई से गुवाहाटी जा रही एक फ्लाइट को शनिवार को बांग्लादेश के ढाका की ओर डायवर्ट किया गया. बताया गया है कि गुवाहाटी एयरपोर्ट के आसपास इतना घना कोहरा था कि पायलट को आसपास लैंडिंग के लिए पट्टी भी नहीं दिखी. ऐसे में इंडिगो के विमान की ढाका में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

बताया गया है कि पहले घने कोहरा की वजह से पायलट विमान को कोलकाता ले जाने वाले थे, लेकिन वहां भी खराब मौसम की वजह से इसे भुवनेश्वर के लिए डायवर्ट कर दिया गया, लेकिन भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर रनवे बंद था. इसके बाद कैप्टन ने ढाका एयरपोर्ट से संपर्क किया और फ्लाइट को लैंड कराया.

यूथ कांग्रेस के नेता ने किया पोस्ट
एक्स पर एक पोस्ट में मुंबई यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सूरज सिंह ठाकुर ने इस घटना को लेकर पोस्ट किया. उन्होंने कहा, “मैंने इंडिगो की मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट 6ई 5319 में सफर किया, लेकिन घने कोहरे की वजह से फ्लाइट गुवाहाटी में लैंड नहीं कर सकी, बल्कि इसे ढाका डायवर्ट किया गया.” ठाकुर ने कहा कि फिलहाल फ्लाइट के सभी पैसेंजर बिना पासपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार हैं.

उन्होंने बताया कि यात्रियों को फ्लाइट के अंदर ही बिठाया गया है. मैं 9 घंटे से विमान में ही हूं. मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए मणिपुर के इंफाल जाने वाला था. अब देखते हैं कि कब गुवाहाटी पहुंचते हैं और फिर वहां से इंफाल की फ्लाइट मिलती है.

इंडिगो ने जारी किया बयान
इंडिगो की तरफ से जारी बयान के अनुसार, परिचालन कार्यों के चलते फ्लाइट को ढाका से गुवाहाटी वापस लाने के लिए नए क्रू को तैनात किया गया. इस दौरान यात्रियों को समय-समय पर अपडेट दिए गए और उन्हें खाने-पीने की सुविधा मुहैया कराई गई.

Latest News

LPG Price Today 2 June 2026: गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमत

LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि कमर्शियल और 5 किलो वाले सिलेंडर महंगे हो चुके हैं. जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट.

More Articles Like This

Exit mobile version