लापरवाहीः प्रसव के दौरान नर्स के हाथ से फिसला नवजात, जमीन पर गिरा, मौत

Must Read

बाराबंकीः बाराबंकी से एक दुखद खबर सामने आ रही है. यहां एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान बरती गई लापरवाही की वजह से दुनियां में आने के कुछ ही मिनट बाद एक नवजाज दुनिया से विदा हो गया. इसको लेकर परिजनों ने हंगामा किया. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया.

जानकारी के अनुसार, टिकैतनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर गांव निवासी महेश ने पत्नी पूनम को प्रसव के लिए दरियाबाद कस्बे में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. पूनम ने सामान्य प्रसव के दौरान दोपहर करीब 12 बजे एक पुत्र को जन्म दिया.

परिवार वालों का आरोप है कि प्रसव के बाद बरती गई लापरवाही के कारण बच्चा नर्स के हाथ से फिसल कर जमीन पर गिर गया. उसके सिर में चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई. यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. हालांकि शाम तक मृतक नवजात के परिवार के लोगों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी है. अस्पताल संचालक मामले को रफा-दफा करने के लिए मृतक के परिजनों की मान-मन्नौव्वल में जुटा है. सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दुबे ने बताया इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया से हुई है. शिकायत मिलने पर जरूरी कार्रवाई तय होगी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This