Nepal Accident: नेपाल में हादसे का शिकार हुई बस, दो बच्चों की मौत, कई लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Road Accident: नेपाल से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यह हादसा लुम्बिनी प्रांत में हुआ  है. सोमवार को एक मिनी बस दुर्घटना का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में जहां दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

ढलान से नीचे गिरी बस

बताया गया है कि तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ढलान से नीचे गिर गई. काठमांडू पोस्ट अखबार ने पुलिस के हवाले से बताया कि हादसा लुम्बिनी प्रांत के अर्घाखांची जिले में एक मोड़ पर वाहन का ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ. अखबार के मुताबिक, दुर्घटना के समय मिनी बस बुटवल से पुरकोटदाहा जा रही थी. सड़क हादसे में एक 10 वर्षीय और एक 13 वर्षीय बच्चे की भी मौत हो गई है, जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं. जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

बस में सवार थे क्षमता से अधिक यात्री

माई रिपब्लिका समाचार पोर्टल ने हादसे के दौरान 24 लोगों के घायल होने की जानकारी दी और जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख दिवस जीसी के हवाले से बताया है कि घायलों में से 4 की हालत नाजुक है. जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी इंस्पेक्टर झलक प्रसाद शर्मा के मुताबिक, मिनी बस में 26 यात्री सवार थे, जबकि इसकी सीटों की संख्या केवल 16 थी. शर्मा के अनुसार, बताया जाता है कि दुर्घटना ब्रेक फेल होने और क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण हुई.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version