Nepal: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली अरेस्ट, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

KP Sharma Oli Arrest: नेपाल इस बड़ी खबर सामने आई है. शनिवार की सुबह पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस नेता व पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि ये गिरफ्तारी सितंबर 2025 में जनरेशन जेड विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों से जुड़े गैर इरादतन हत्या और आपराधिक लापरवाही के मामले में की गई है.

ये गिरफ्तारियां गृह मंत्रालय की औपचारिक शिकायत के बाद शुरू हुई जांच के क्रम में की गई हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई पूर्व विशेष न्यायालय की न्यायाधीश गौरी बहादुर कार्की की अध्यक्षता वाले जांच आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए हो रही है.

आयोग की रिपोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री ओली, पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक और तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक चंद्र कुबेर खापुंग को मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है. आयोग ने सिफारिश की है कि इन पर नेपाल की राष्ट्रीय दंड संहिता की धारा 181 और 182 के तहत आपराधिक लापरवाही का मामला दर्ज किया जाए, जिसमें 10 वर्ष तक की कैद का प्रविधान है.

मालूम हो कि सितंबर 2025 में नेपाल में युवा-प्रधान जनरेशन जेड आंदोलन ने जोर पकड़ा था. शुरू में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुआ यह प्रदर्शन जल्द ही देशव्यापी हो गया. 8 सितंबर को काठमांडू सहित विभिन्न शहरों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई थी (कुल आंदोलन में देशभर में मरने वालों की संख्या 70 से अधिक बताई जाती है).

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक बल प्रयोग किया, जिसमें लाइव गोलीबारी शामिल थी. इन घटनाओं के बाद केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई थी और उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.

Latest News

पीएम मोदी सोमवार को करेंगे असम और पुडुचेरी की जनता से संवाद,  ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में हाेंगे शामिल 

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पुडुचेरी और असम में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा...

More Articles Like This

Exit mobile version