Nepal Helicopter Crash: क्रैश हुए हेलीकॉप्टर का मलबा मिला, 5 लोगों के शव बरामद

Must Read

काठमांडूः सोलुखुभु से काठमांडू जा रहे क्रैश हुए हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है. खोजी दल ने पांच शव बरामद किए हैं. इस हेलीकॉप्टर 6 लोग सवार थे, जिसमें 5 विदेशी नागरिक थे, जो मैक्सिको के थे.

ग्रामीणों ने निकाला पांच शवों को
कोशी प्रांत पुलिस के डीआइजी राजेशनाथ बस्तोला ने एएनआई को बताया कि हेलीकॉप्टर का मलबा लिखु पीके ग्राम परिषद और दुधकुंडा नगर पालिका-दो की सीमा पर पाया गया है, जिसे आमतौर पर लामाजुरा डांडा कहा जाता है. 5 शवों को ग्रामीणों ने निकाल लिया है.

शवों की नहीं हुई पहचान
बस्तोला ने बताया कि ऐसी संभावना है कि हेलीकॉप्टर पहाड़ी की चोटी पर किसी पेड़ से टकरा गया है. उन्होंने कहा कि बरामद किए गए शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पहचान का प्रयास किया जा रहा है.

12 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई था हेलीकॉप्टर
त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) के प्रबंधक ज्ञानेंद्र भुल ने कहा कि मनांग एयर हेलिकॉप्टर 9N-AMV सुबह 10:04 बजे सोलुखुम्बु जिले के सुरके हवाई अड्डे से काठमांडू के लिए रवाना हुआ था. हालांकि, सुबह 10:13 बजे 12,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर अचानक इसका संपर्क टूट गया.

रेस्क्यू के लिए भेजा गया हेलीकॉप्टर
हिमालयन टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि हेलीकॉप्टर में छह व्यक्ति सवार थे, जिसमें से पांच यात्री और एक कैप्टन थे. खोज और बचाव के लिए एल्टीट्यूड एयर हेलीकॉप्टर को काठमांडू से रवाना किया गया है.

हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों में पांच मैक्सिकन नागरिक बताए गए हैं, जिनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है. पायलट वरिष्ठ कप्तान चेत बी गुरुंग हैं.
टीआईए के प्रवक्ता टेकनाथ सितौला ने माय रिपब्लिका न्यूज वेबसाइट को बताया कि मनांग एयर का हेलीकॉप्टर जब लामजुरा पास पर पहुंचा तो उससे संपर्क टूट गया. हमें Viber पर केवल ‘हैलो’ संदेश मिला.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This