New York Church Explosion: न्यूयॉर्क के चर्च में भीषण धमाका, दमकलकर्मी सहित पांच लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New York Church Explosion: अमेरिका से विस्फोट की खबर सामने आई है. यहां न्यूयॉर्क के उत्तरी हिस्से में एक चर्च में भीषण विस्फोट हो गया. इससे वहां चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को न्यूयॉर्क के उत्तरी हिस्से में एक चर्च में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें पांच लोग घायल हो गए. इनमें एक दमकलकर्मी भी शामिल है, जो इमारत में गैस की गंध की सूचना पर प्रतिक्रिया देते हुए बुरी तरह झुलस गया था.

अधिकारियों के अनुसार, सिरैक्यूज से लगभग 50 मील उत्तर-पूर्व में एक ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एबंडेंट लाइफ फेलोशिप चर्च में सुबह लगभग 10:30 बजे धमाका हुआ था. न्यूयॉर्क राज्य पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी हैं.

स्थानीय पुलिस पांच लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई. इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिनमें घटनास्थल पर पहुंचे एक दमकलकर्मी भी शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि शेष तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें जानलेवा नहीं माना जा रहा है. पुलिस ने कहा कि विस्फोट से संबंधित किसी भी आपराधिक गतिविधि का प्रारंभिक संकेत नहीं मिला है, जिससे हवा में काले धुएं के घने गुबार उठे और चर्च को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा. राज्य पुलिस के मुताबिक, चर्च को कथित तौर पर प्रोपेन सिलेंडरों से गर्म किया जाता था.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version