महाराष्ट्र: कालरूपी बस ने ऑटो को रौंदा, मासूम सहित छह लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amravati Accident: महाराष्ट्र से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां कालरूपी बस ने ऑटो में टक्कर मार दिया. इस हादसे में एक मासूम सहित छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए. यह हादसा अमरावती जिले में हुआ.

बस ने सामने से ऑटो को मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, अमरावती जिले के वरूड–आष्टी मार्ग पर स्थित राजुरा बाजार इलाके में एक तेज रफ्तार शिवाई बस ने सामने से आर रहे ऑटो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में ऑटो में सवार 6 लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

गंभीर रूप से घायल चार लोगों का चल रहा इलाज

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतकों में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा भी शामिल है. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. तत्कार चार घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बस चालक से पूछताछ करते हुए घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version