पाकिस्तान: पुलिस स्टेशन और कस्टम ऑफिस पर आतंकी हमला, दो लोगों की मौत, दो घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Terrorism: पाकिस्तान में फिर आतंकी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इसी कड़ी में पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में विद्रोहियों ने बुधवार को यारिक पुलिस स्टेशन और पास के कस्टम्स ऑफिस पर हमला कर दिया. इस हमले में दो अधिकारियों की जहां मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए.

ऑटोमैटिक हथियारों से की ताबड़तोड़ फायरिंग

हमलावरों ने ऑटोमैटिक हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की. इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह हमला चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) रूट पर हुआ. इसे सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है.

पुलिस के अनुसार

पुलिस के अनुसार, मारे जाने वाले अधिकारियों में कस्टम्स अधिकारी इसरार खान और पुलिस कांस्टेबल मोहम्मद बिलाल शामिल हैं. घायलों की पहचान हजरत उमर और खयाल मोहम्मद के रूप में हुई है. दोनों को जिला मुख्यालय अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.

पैसेंजर बसों पर भी फायरिंग

हमलावरों ने पुलिस स्टेशन और कस्टम्स ऑफिस पर एक साथ हमला किया. उन्होंने सीपीईसी रूट पर चल रही पैसेंजर बसों पर भी फायरिंग की, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई. हमले के दौरान एक कस्टम्स वाहन को आग के हवाले कर दिया गया.

सुरक्षा बलों ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की. पुलिस की गोलीबारी के बाद विद्रोही मौके से फरार ह गए. इसके बाद बड़ी तादाद में फोर्स मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.

पाकिस्तान में आए दिन हो रहे हमले

मालूम हो पाकिस्तान में आएदिन आतंकी हमले हो रहे हैं. कि इस महीने की शुरुआत में ही पनियाला के वांडा बुढ़ इलाके में विद्रोहियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया था. इस हमले में कम से कम चार पुलिस मारे गए थे. इनमें एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) भी शामिल था.

18 जनवरी को जिले में एक शादी समारोह के दौरान विस्फोट हुआ था, जिसे सुसाइड अटैक बताया गया. इस हमले में एक शांति कमेटी के नेता सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी और दस अन्य घायल हुए थे.

Latest News

तुर्किये के स्कूल में फिर गोलीबारी, शिक्षक समेत चार लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल, हमलावर छात्र भी ढेर

Turkey Firing: तुर्किये के दक्षिणी प्रांत कहरामनमारस के सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी में 4 लोगों की...

More Articles Like This

Exit mobile version