New York: न्यूयॉर्क के ड्राई डॉक में विस्फोट, एक की मौत, 36 घायल, आग बुझाने के दौरान हुआ धमाका

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Explosion In New York Dry Bock: न्यूयॉर्क से बड़ी खबर सामने आई है. यहां शहर के स्टेटन आइलैंड स्थित एक ड्राई डॉक में भीषण विस्फोट हो गया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और जबकि 36 लोग घायल हो गए. अधिकारियों के मुताबिक, धमाका उस समय हुआ, जब दमकलकर्मी वहां लगी आग बुझाने और अंदर फंसे दो लोगों को बाहर निकालने की कोशिश में जुटे थे. इस घटना में दो दमकलकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

अधिकारियों ने बताया

अधिकारियों ने बताया कि एक फायर मार्शल के सिर की हड्डी में फ्रैक्चर और दिमाग में रक्तस्राव हुआ है. उनकी हालत गंभीर होने की वजह से वेंटिलेटर पर रखा गया है. दूसरे दमकलकर्मी की हालत भी गंभीर थी, लेकिन उसमें सुधार देखा गया है.

यह दुर्घटना स्टेटन आइलैंड के रिचमंड टैरेस इलाके में हुई. यह इलाका न्यूयॉर्क शहर का हिस्सा है और मैनहैटन के सामने बंदरगाह के दूसरी ओर स्थित है. घटना के बाद आसपास के इलाके को घेर लिया गया और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर जांच में जुट गईं. अधिकारियों का कहना है कि विस्फोट के सही कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा.

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा…

पत्रकारों से न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि यह बेहद जटिल और तेजी से बदलती आपात स्थिति थी. उन्होंने कहा कि बचावकर्मियों ने हमेशा की तरह दूसरों की जान बचाने के लिए खतरे की ओर दौड़ लगाई.

अधिकारियों के अनुसार, दमकल विभाग को बेसमेंट में आग लगने और दो कर्मचारियों के फंसे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे थे. इसी बीच अचानक तेज विस्फोट हो गया. मृत व्यक्ति के बारे में अधिकारियों ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन बताया गया कि वह आम नागरिक था. मेयर ममदानी ने कहा कि आग पूरी तरह बुझने के बाद पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू की जाएगी. फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Latest News

US-ईरान के बीच शांति कराने की कोशिशें तेज, तेहरान में आसिम मुनीर से मिले ईरानी संसद के स्पीकर

Tehran: अमेरिका और ईरान के बीच शांति कराने की कोशिशें तेज हो गई हैं. कतर की टीम ईरान में...

More Articles Like This