Noida Accident: एक्सप्रेस-वे हादसा, कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नोएडाः नोएडा से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार बेकाबू कार सड़क किनारे पोल से टकरा गई. इस दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

पोल से टकराई तेज रफ्तार कार
मिली जानकारी के अनुसार, एक टाटा टियागो कार में तीन लोग सवार होकर कही जा रहे थे. इसी दौरान थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत मयूर चौराहे के सामने एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार से चालक नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पोल से टकरा गई.

लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद से कार में फंसे तीन घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद तत्काल सभी को अस्पताल ले गई. यहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

मृतकों में दो की पहचान ईशान और आर्यन पुत्र सुनील कश्यप निवासी नोएडा एक्सटेंशन पाम ओलंपिया के रूप में पहचान हुई है, पुलिस ने घटना की जानकारी के परिजनों को दी. शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This