Noida Crime: पार्क में गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा से सनसीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां बुधवार की दोपहर बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत स्टेलर जीवन सोसाइटी के सामने स्थित पार्क में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर एक बुजुर्ग ही हत्या कर दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

पार्क में टहलने आए थे हरि प्रकाश
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग हरि प्रकाश (68) सोसाइटी के ही रहने वाले थे और पार्क में टहलने आए थे, इसी दौरान दिन में करीब साढ़े 12 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले.

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर थाना बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगाल रही है. पुलिस हत्या की वजह और मकसद की जांच कर रही है. प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने बुजुर्ग से पहले बात की और फिर गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच कर रही है.

डीसीपी सेंट्रल सुनीति में बताया
इस संबंध में डीसीपी सेंट्रल सुनीति ने बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी के सोसाइटी के सामने ग्रीन बेल्ट में बेंच पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है. उनके सिर में चोट थी. शव की पहचान कर ली गई है. परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत का सही कारण क्या है. परिजनों से भी पूछताछ करते हुए घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal, 03 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This