दंगाईयों को दिखाएंगे कानून की ताकत… मुस्लिम विरोधी दंगों पर भड़के ब्रिटिश PM स्टा‍र्मर

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

British PM Starmer: ब्रिटेन में एक सप्‍ताह से मुस्लिमों और धुर दक्षिणपंथियों के बीच हिंसा जारी है. इस हिंसा ने पीएम किर स्‍टार्मर की मुश्किलें बढ़ा दी है. वहीं अब मुस्लिम विरोधी दंगों को लेकर पीएम स्‍टार्मर ने उपद्रवियों को सबक सिखाने का फैसला किया है. किर स्‍टार्मर ने दंगा करने वालों को दक्षिणपंथी गुंडे बताया है. ब्रिटिश पीएम ने कहा कि दंगाइयों को कानून की ताकत का अहसास कराएंगे.

एक आपातकालीन बैठक के बाद पीएम किर स्‍टार्मर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दंगा करने के लिए हिरासत में लिए गए लोगों को सप्ताह के अंत से पहले कठोर सजा सुनाई जाएगी. बता दें कि ब्रिटेन के साउथपोर्ट शहर में जुलाई के अंत में एक डांस क्लब में चाकू से हमले में तीन लड़कियों की मौत हो गई थी. वहीं 10 लोग घायल हुए थे. वहीं सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाई गई कि संदिग्ध एक मुस्लिम शरणार्थी था, जिसके बाद लोग आक्रोशित हो उठे और अप्रवासियों और मस्जिदों पर हमले शुरू कर दिए.

बड़ी हिंसा की हो रही तैयारी

ब्रिटिश मीडिया आउटलेट द सन के रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड और उत्तरी आयरलैंड में शुक्रवार से कम से कम 23 जगहों पर दंगे हुए हैं. धुर दक्षिणपंथियों ने ईंटों, बोतलों और पेट्रोल बमों से पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया और उन्‍हें घायल कर दिया. वहीं पुलिस को खुफिया जानकारी मिली है कि पूरे ब्रिटेन में 39 जगहों पर दंगे की प्‍लान की जा रही है.

‘यह विरोध नहीं, हिंसा है’

इस बीच कीर स्टार्मर ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरे ब्रिटेन में करीब 6,000 विशेष दंगा नियंत्रण पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि वजह जो भी हो, यह विरोध नहीं है. यह शुद्ध हिंसा है और हम मस्जिदों या हमारे मुस्लिम समुदायों पर हमलों को जरा भी बर्दाश्त नहीं करेंगे. कानून पूरी ताकत से उन लोगों के खिलाफ काम करेगा, जिनकी पहचान इन दंगों में शामिल होने के तौर पर की गई है. बता दें कि ब्रिटेन में पिछले कई सालों में यह सबसे भयंकर दंगा है. हफ्तेभर चले इस दंगें में करीब 4 सौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. नेशनल पुलिस चीफ काउसिंल के मुता‍बिक ब्रिटेन के इस हिंसा में 375 से अधिक लोग गिरफ्तार हुए हैं. अभी और गिरफ्तारी हो सकती है.

ये भी पढ़ें :- बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद सवालों के घेरे में अमेरिका, पिछले साल ही शेख हसीना को दिया था अल्टीमेटम

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This