नोएडा में मोबाइल चोरी गैंग का भंडाफोड़: 13 फोन और बाइक के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल और वाहन चोरी में लिप्त तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 13 चोरी और स्नैच किए गए एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल वे वारदातों में करते थे।

मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2025 को स्टेलर ग्रीन पार्क के पीछे, सेक्टर-43 में छापेमारी कर तीनों आरोपियों– आशू कन्नोजिया (19), शिवा उर्फ राजू उर्फ गौतम (24) और अभिषेक (23) को पकड़ा गया। ये सभी सुनसान सड़कों पर बाइक से गुजरते लोगों से मोबाइल झपटते थे और भीड़-भाड़ वाली जगहों, जैसे बस स्टैंड से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
चोरी किए गए मोबाइल वे दिल्ली के चोर बाजार में बेच देते और उससे प्राप्त रुपये आपस में बांटकर नशे की आदत पूरी करते थे। बरामद मोबाइल विभिन्न कंपनियों के हैं, जबकि मोटरसाइकिल को वारदात के दौरान भागने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 395/2025, धारा 305(ए), 317(2) और 317(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This