Noida Police ने आठ बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बरामद

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Delhi-NCR में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा पुलिस अपने-अपने इलाके में लगातार छानबीन कर रही है. इस सर्च अभियान में अब तक कई बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से रहने के आरोप में अरेस्ट किया जा चुका है. इसी कड़ी में नोएडा थाना सेक्टर 39 पुलिस ने गुरुवार को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 8 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया.

अभियुक्तों का विवरण

1. मौ. फखरु‌द्दीन उर्फ रोनी पुत्र मौ0 सफीकुल इस्लाम निवासी ग्राम मराध्यार पौ मनतरातुली हाट जिला ठाकुर गांव बांग्लादेश उम्र-20 वर्ष
2. रिहान पुत्र मौ. रबू निवासी ग्राम गेरुआडांगी पो. मुन्ना टोली हाट जिला ठाकुर गांव बाग्लादेश उम्र करीब 22 वर्ष
3. मौ0 मौमीन पुत्र मौ. मुकबूल निकासी ग्राम बेलाजन डाक बेलाजन जिला ठाकुरगांव बांग्लादेश उम्र करीब 23 वर्ष
4. मौ. कामरूल पुत्र मौ. जमाल निवासी ग्राम माराधार जिला ठाकुरगाँव बांग्लादेश उम्र करीब 18 वर्ष
5. मौं0 क्य्यूम उर्फ रिपोन पुत्र मौ. फज्जुल हुसैन निवासी ग्राम गेरूआ डागी जिला ठाकुरगाँव बांग्लादेश उम्र करीब 24 वर्ष
6. रविउल इस्लाम पुत्र मौ. मजीवुर रहमान निवासी ग्राम उतर सोनावती जिला ठाकुरगाँव बांग्लादेश उम्र करीब 24 वर्ष
7. राशिल पुत्र मौ. फजलूहक निवासी माराधार जिला ठाकुरगाँव बांग्लादेश उम्र करीब 19 वर्ष
8. सोहेल राणा पुत्र मौ. सुलेमान अली निवासी गेरूआ डांगी जिला ठाकुरगाँव बांग्लादेश उम्र करीब 20 वर्ष
इन आरोपियों को पिलर नंबर 82, सलारपुर दादरी रोड से गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के कब्जे से 6 फर्जी आधार कार्ड और एक फर्जी पैन कार्ड बरामद किया गया है. पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 336(3)/340(2) बीएनएस और 14(ए) विदेशी एक्ट में मामला दर्ज किया है. यह कार्रवाई बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी दस्तावेजों के साथ पहचान के गंभीर मामलों में कड़ी निगरानी और सतर्कता का परिणाम है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, लगातार इस तरीके का अभियान चलाकर गौतमबुद्ध नगर जिले के अलग-अलग हिस्सों में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार कर वापस भेजने की तैयारी भी की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, कई ऐसे अवैध रूप से भारत में आए बांग्लादेशी हैं, जो यहां पर अपना आधार कार्ड बनवाकर अलग-अलग हिस्सों में रहकर काम कर रहे हैं.
Latest News

रामगढ़ताल में गूंजी खिलाड़ियों की हुंकार, 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन

गोरखपुर के रामगढ़ताल में 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गय. 20 राज्यों के 273 से...

More Articles Like This

Exit mobile version