नोएडाः एक दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी टीमें

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Noida School Bomb Threat: नोएडा से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां सोमवार को करीब एक दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इससे हड़कंप मच गया. धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं. सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वायड, डॉग स्क्वॉड और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. टीमें स्कूल परिसरों की जांच में जुट गईं.

सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके. घटना के बाद स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है. पुलिस धमकी मिलने के स्रोत का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल, जांच के बाद ही धमकी की वास्तविकता और उससे जुड़े तथ्य सामने आएंगे.

Latest News

मां स्कन्दमाता की कृपा से मिलता है सही-गलत का ज्ञान: दिव्य मोरारी बापू

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, शारदीय नवरात्रि का पांचवा दिवस-पंचमं स्कन्दमातेति÷ (अर्थात् पांचवा स्वरूप स्कन्दमाता...

More Articles Like This

Exit mobile version