अब ईरान का काउंटर अटैक, इजरायल के कई शहरों में दागी मिसाइल, बड़े अस्पताल को बनाया निशाना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Iran War: ईरान-इजराइल के बीच अब जंग तेज होती जा रही है. इजरायल के हमले के बाद ईरान ने अपना पलटवार और भीषण कर दिया है. आज ईरान ने इजरायल पर कई बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है. यहां तक की इजरायल के एक बड़े अस्पताल को भी उसने सीधा निशाना बनाया है.

इजरायल को बड़े नुकसान की आशंका

ईरान के हमले के बाद इजरायल को बड़ा नुकसान हुआ है. ईरान ने इजरायल के सोरोका मेडिकल सेंटर पर हमला बोला है, जो इजराइल के दक्षिण में एक बड़ा अस्पताल है.

इजरायल का आया रिएक्शन

ट्वीट कर इजराइल के विदेश मंत्रालय ने कहा, बीर्शेबा में सोरोका अस्पताल पर हाल ही में एक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया गया. इजराइल अपने सभी लोगों की सुरक्षा के लिए जो करना चाहिए, वह करना जारी रखेगा.

लोगों को इलाज के लिए आने से अस्पताल ने किया मना

बीर शेबा में सोरोका मेडिकल सेंटर के प्रवक्ता ने कहा कि अस्पताल के विभिन्न क्षेत्रों में “काफी नुकसान” हुआ है और हमले में लोग घायल हुए हैं. अस्पताल ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे इलाज के लिए न

आएं. अस्पताल की वेबसाइट के मुताबिक, अस्पताल में 1,000 से अधिक बिस्तर हैं और यह इजराइल के दक्षिण के लगभग 1 मिलियन निवासियों को सेवाएं प्रदान करता है.

अपार्टमेंट पर भी हुआ हमला 

हमले के बाद विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, अग्निशामकों ने कहा कि ऐसा लगता है कि मेडिकल बिल्डिंग और कुछ अपार्टमेंट इमारतों पर हमला किया गया था. इस बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई कि कोई घायल हुआ है या नहीं.

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने गुरुवार को कहा कि यह हमला तब हुआ जब, इजराइल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया. इजराइल ने गुरुवार की सुबह पहले ही चेतावनी दी थी कि वह हमला करेगा और लोगों से इलाके से भागने को कहा था.

Latest News

पाक के स्टेबलकॉइन प्रयोग से और कमजोर हो सकता है पाकिस्तानी रुपया: Report

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा डॉलर-पेग्ड स्टेबलकॉइन अपनाने की योजना से रुपया पर दबाव बढ़ सकता है और मौद्रिक स्थिरता प्रभावित हो सकती है. IMF और BIS ने भी जोखिमों की चेतावनी दी है.

More Articles Like This

Exit mobile version