Nuh Accident: मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हुई कार, चार की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nuh Accident: हरियाणा से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. गुरुवार की सुबह नूंह के पिनगवां थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मेरठ से उज्जैन जा रही इकोस्पोर्ट कार डिवाइडर से टकरा गई. इस दुर्टना में मां-बेटा और महिला के दो भांजो की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि तीन लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

झिंमरावट गांव के पास हुई दुर्घटना
यह दर्दनाक हादसा नूंह जिले के थाना पिनगवां के गांव झिंमरावट के पास सुबह करीब छह बजे हुआ. बताया जा रहा है कि इकोस्पोर्ट सवार सभी लोग मेरठ के गांव बेहसुमा से उज्जैन जा रहे थे.

डिवाइडर से टकराया अनियंत्रित वाहन
इसी दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. पुलिस के मुताबिक, हादसे के शिकार सभी लोग मेरठ के रहने वाले थे.. तीन घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

02 September 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

2 सितंबर 2026 बुधवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी और हलषष्ठी व्रत रखा जाएगा. इस दिन ध्रुव योग और भरणी नक्षत्र रहेगा. जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल.

More Articles Like This

Exit mobile version