ओडिशाः खड़ी कार में मिली पति-पत्नी और बच्ची की लाश, लगी थी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ब्रजराजनगरः ओडिशा से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है. गुरुवार की सुबह यहां लखनपुर के बानीपहाड़ में खड़ी एक कार में एक बच्ची सहित तीन लोगों का खून से सना शव मिला. इससे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया. तीनों को गोली मारी गई है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि तीनों की हत्या हुई है या फिर आत्महत्या का मामला है. वैसे पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर ओडिशा के झारसुगुड़ा जिला अंतर्गत लखनपुर पुलिस पहुंची. मैदान में खड़ी कार से तीन लोगों का शव बरामद किया. बाद में फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया. फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की. इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आत्महत्या का मामला मान रही पुलिस
प्राथमिक जांच के बाद पुलिस यह मान रही है कि पति ने पत्नी और बेटी को गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर लिया होगा. मृतकों की पहचान सुजीत राय, उसकी पत्नी खुशबू राय और बेटी अर्पिता राय के रूप में हुई. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

Assembly Election: बंगाल में चुनाव के बीच भड़की हिंसा, CRPF जवानों पर फेंके गए पत्थर, अमित शाह बोले-घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग दर्ज की गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम...

More Articles Like This