Odisha: सुंदरगढ़ में भीषण हादसा, ट्रैलर से टकराई वैन, सात लोगों की मौत, पांच गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सुंदरगढ़ः ओडिशा से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. शनिवार की भोर में सुंदरगढ़ जिले में हुए इस हादसे में जहां सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज में अस्पताल में चल रहा है.

कीर्तन कार्यक्रम से लौट रहे थे वैन सवार
बताया जा रहा है कि एक दर्जन लोग मारुति वैन से कीर्तन कार्यक्रम से लौट रहे थे. इसी दौरान भोर में करीब साढ़े तीन बजे सुंदरगढ़ जिले के हेमगिर थाना इलाके के गायकनपली के पास तेज रफ्तार वैन ट्रैलर से टकरा गई.

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल घायलों को हेमगिर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. बताया जा रहा है कि जिस ट्रैलर से वैन टकराई, वह खराब था और सड़क पर खड़ा था. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

Retail Inflation January 2026: जनवरी में 2.75% रही खुदरा महंगाई दर; लहसुन, प्याज, आलू और दालों की कीमतें घटीं

जनवरी 2026 में भारत की खुदरा महंगाई दर 2.75% दर्ज की गई. CPI का बेस ईयर बदलकर 2024 किया गया है. खाद्य महंगाई में कमी आई है, जबकि सोना, चांदी और टमाटर जैसी वस्तुओं की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई.

More Articles Like This

Exit mobile version