Operation Sindoor: यूपी में रेड अलर्ट घोषित, डीजीपी ने कहा- ‘पहला काम नागिरकों की सुरक्षा’

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ: भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में मिसाइल हमले को लेकर देशभर में जश्न का माहौल है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार  ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकी ठिकानों के खिलाफ सशस्त्र बलों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पूरे प्रदेश में बुधवार को रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना मुरीदके शामिल है.

डीजीपी प्रशांत कुमार ने अपने एक्स हैंडल से कहा

यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने अपने एक्स हैंडल से कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के देखते हुए उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है. यूपी पुलिस की सभी फील्ड इकाइयों को रक्षा बलों के साथ समन्वय करने और महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस सतर्क है और संसाधनों से लैश है. राज्य के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. जय हिंद!

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version