Pahalgam Attack: स्थानीय आतंकियों की मदद से पाकिस्तान से आए थे दहशतगर्द, AK-47 से की फायरिंग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगर: बीते मंगलवार की दोपहर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलियां बरसाई. इस हमले में दो विदेशी पर्यटकों सहित 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस आतंकी हमले में बड़ा खुलासा हुआ है.

सूत्रों की माने तो दो स्थानीय आतंकियों की मदद से तीन से 4 आतंकियों ने एके-47 राइफल से लगातार फायरिंग. दो आतंकवादी पश्तून भाषा बोल रहे थे. वहीं जिन दो स्थानीय आतंकवादियों ने इनकी मदद की, उनके नाम आदिल और आसिफ हैं. एक बिजभेरा का रहनेवाला है, जबकि दूसरा त्राल का निवासी है.

हमले के दौरान दो आतंकियों ने बॉडी कैन पहन रखी थी और सब कुछ रिकॉर्ड कर लिया. वहीं घटनास्थल पर पहुंची एनआईए की टीम ने भी लोगों के बयान लिए. फॉरेंसिक टीम ने गोलियों के खोके और अन्य सैंपल्स एकत्र किए.

आतंकी आसिफ अहमद शेख त्राल का रहने वाला है और उसकी उम्र 26 साल है. आसिफ बी कैटगरी का आतंकी है और सुरक्षा एजेंसियों ने उसके ऊपर तीन लाख का इनाम घोषित किया है. आसिफ जैश-ए-मोहम्मद तंजीम का आतंकी है. वहीं दूसरा आतंकी आदिल अख्तर लश्कर-ए-तोईबा का आतंकी है. वह ए कैटगरी का आतंकी है और बिजबेहरा का रहने वाला है. सुरक्षाबलों को इन दोनों आतंकियों की तलाश है.

मालूम हो कि मंगलवार की दोपहर पहलगाम में टूरिस्टों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हैं. आज गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीनगर पुलिस कंट्रोल रूम में हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की.

अमित शाह ने किया घटनास्थल का मुआयना

पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम के लिए रवाना हुए. पहलगाम में उन्होंने घटनास्थाल का दौरा किया. जिस जगह आतंकियों ने खूनी खेल खेला था, वहां पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया. इस बीच सुरक्षाबलों ने भी इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. इस आतंकी हमले को लेकर देशवासियों में आक्रोश है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This