Pakistan: पंजाब प्रांत में हादसा, बे-पटरी हुई पैसेंजर ट्रेन, पांच लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Train Accident: पाकिस्तान से ट्रेन हादसे की खबर सामने आई है. यहां पंजाब प्रांत में एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस घटना की जानकारी पाकिस्तान के जियो न्यूज ने दी है.

घायलों को ले जाया गया अस्पताल

पाकिस्तान रेलवे के प्रवक्ता कलीम अख्तर के हवाले से न्यूज एजेंसी AP ने बताया कि कराची के दक्षिणी बंदरगाह शहर से उत्तर-पश्चिमी शहर पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस पंजाब प्रांत के शेर शाह में पटरी से उतर गई. हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए मुल्तान के निश्तर अस्पताल ले जाया गया, जबकि बचाव दल दुर्घटनास्थल पर अपना काम कर रहा है. जियो न्यूज के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 5:15 बजे हुआ.

हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख 

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाद शरीफ ने अलग-अलग बयानों में मौतों पर दुख जताया और अधिकारियों को घायलों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया.

Latest News

Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये कथा, सभी पापों का होगा नाश

Papankusha Ekadashi Vrat Katha: हिंदू धर्म में भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा आराधना के लिए एकादशी व्रत का विशेष...

More Articles Like This

Exit mobile version