Pakistan-Afghanistan Clash: पाकिस्तानी चौकी पर हमले में 20 से अधिक जवानों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan-Afghanistan Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है. इस तनाव के बीच सैकड़ों बेगुनाहों की जान जा चुकी हैं. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच अब एक और बड़ा हमला हुआ है, जिसने इलाके में शांति की उम्मीदों को गहरा झटका दिया है.

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी इलाके बजौर में गुरुवार को सुरक्षा बलों के एक ठिकाने पर बड़ा हमला हुआ. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान तालिबान यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली है. बताया जा रहा है कि हथियारबंद हमलावरों ने विस्फोटकों से भरे वाहन को सिक्योरिटी कैंप के मेन गेट से टकरा दिया. इस टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और फिर हमलावरों ने कैंप में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी.

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, इस हमले में पाकिस्तान के 20 से अधिक जवानों की मौत हो गई. वहीं हमले में शामिल कम से कम दस हमलावर भी मारे गए. करीब 35 सुरक्षाकर्मी घायल बताए जा रहे हैं. एक पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि धमाका तेज था कि आसपास का इलाका दहल गया. बजौर शहर में मौजूद लोगों ने कहा कि विस्फोट की आवाज बीस किलोमीटर दूर बाजारों तक सुनाई दी.

हमले के बाद सामने आई तस्वीरों में सुरक्षा चौकी की कई इमारतें पूरी तरह तबाह हो गई. कई ढांचे आग में जलकर काले पड़ गए. पाकिस्तानी सेना ने इलाके की सड़कों को बंद कर दिया और पूरे परिसर को घेर लिया. यह इलाका अफगानिस्तान की पहाड़ी सीमा के पास मौजूद है और लंबे समय से अशांत माना जाता रहा है.

यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब पिछले कुछ दिनों में इसी क्षेत्र में कई हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं. कुछ दिन पहले एक पुलिस चौकी को निशाना बनाकर गाड़ी में विस्फोट किया गया था, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग मारे गए थे. वहीं एक बाजार में हुए धमाके में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा बजौर के इनायत किल्ली इलाके में एक और सिक्योरिटी कैंप के भीतर मोर्टार का गोला गिरा, जिसमें तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.

पाकिस्तान लगातार आरोप लगाता रहा है कि अफगानिस्तान की जमीन पर मौजूद हथियारबंद गुट पाकिस्तान में हमले कर रहे हैं. हालांकि, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार इन आरोपों को खारिज करती रही है. पाकिस्तान तालिबान और अफगान तालिबान अलग-अलग संगठन हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव ने हालात को खतरनाक और भयावह बना दिया है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version