Pakistan: लाहौर के बाद अब कराची में धमाका, धातु के टुकड़े बरामद, जांच जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: लाहौर के बाद अब कराची से धमाके की खबर सामने आई है. कराची के शराफी गोथ के पास विस्फोट की आवाज सुनी गई है. इस घटना की पुष्टि इलाके के एसएसपी मालिर ने की है. वहीं पुलिस ने घटनास्थल से धातु के टुकड़े बरामद किए हैं. विस्फोट की घटना के बाद बचाव और कानून प्रवर्तन दल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. विस्फोट की प्रकृति की जांच की जा रही है. ये सूचना पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से मिली है. वहीं इस विस्फोट के बाद से कराची में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है. सुरक्षा बलों में भी हड़कंप मचा हुआ है.

धमाके से पाकिस्तान में डर का महौल

मालूम हो कि कराची में धमाके से पहले आज सुबह से ही पाकिस्तान में डर का माहौल है. गुरुवार की सुबह जहां पाकिस्तान लाहौर एयरपोर्ट पर धमाका हुआ, वहीं बलूचिस्तान में भी बलूच लिबरेशन आर्मी ने सेना की गाड़ी पर हमला कर दिया. गुरुवार को ही पाकिस्तान के सबसे प्रसिद्ध शहर लाहौर में करीब तीन धमाके होने की खबरें सामने आईं. जानकारी के अनुसार, ये धमाके लाहौर एयरपोर्ट के पास हुए हैं. पाकिस्तान की सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और इलाके में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है. ब्लास्ट की इस खबर को पाकिस्तान की स्थानीय जियो न्यूज ने कंफर्म किया है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This