पाकिस्तान: क्रैश हुआ एयरफोर्स का लड़ाकू विमान, ऐसे बची दोनों पायलटों की जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jet Crash in Pakistan: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है. यहां बड़ा विमान हादसा हुआ है. पाकिस्तान में एक लड़ाकू विमान क्रैश हो गया गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मियांवाली के पास ये हादसा हुआ है. क्रैश हुआ विमान होंगडू JL-8 ट्रेनिंग जेट बताया जा रहा है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि विमान के दोनो पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में कामयाब रहे.

हालांकि, इस हादसे को लेकर पाकिस्तान एयरफोर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है. घटना के बाद आपातकालीन टीमें और स्थानीय अधिकारी कथित तौर पर तत्काल क्रैश स्थल पर पहुंचे हैं. यह हादसा कैसे हुआ, इसकी असली वजह अभी सामने नहीं आ सकी है. इस घटना की जांच के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल सकेगा.

Latest News

Super Typhoon: 2026 में लगी तूफानों की झड़ी, टूटा साल 2015 का रिकॉर्ड

Super Typhoon: 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नया सुपर टाइफून इन-फा तबाही मचाने वाला है. कुदरत का...

More Articles Like This

Exit mobile version