पाकिस्तान सेना का PoK में अत्याचार, प्रदर्शन कर रहे लोगों पर चलाई गोलियां, दो की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PoK Pakistan Army Firing: पाक सेना पाकिस्तान में कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में अत्याचार कर रही है. शुक्रवार को रावलकोट में पाकिस्तान आर्मी ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की. फायरिंग की इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा 50 से अधिक लोग घायल हो गए.

पाकिस्तानी सेना रावलकोट में फूड सप्लाई काफिले का रास्ता खुलवाने पहुंची. वहीं प्रदर्शनकारी काफी समय से पाकिस्तान सरकार के सामने उनकी मांगें पूरी न करने के चलते धरने पर बैठे हैं. रास्ता खुलवाने के लिए पाक सेना ने लोगों पर गोलियां चला दीं.

पाक सेना द्वारा गोलियां चलाने पर और बढ़ा आक्रोश

PoK में पाक सेना के गोलियां चलाने के बाद लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है और विरोध कर करते हुए PoK में प्रदर्शन और भी तेज कर दिए हैं. मालूम हो कि लोग 10 जून से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने पाकिस्तान सरकार के सामने 38 मांगें रखी हैं और चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो सरकार को भारी विरोध प्रदर्शन का सामना करना होगा.

प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान में बसे कश्मीरी रिफ्यूजियों के लिए रिजर्व 12 विधानसभा सीटों को खत्म करने की मांग रखी है. JAAC का मानना है कि इससे इस्लामाबाद की PoK की राजनीति पर पकड़ हो जाएगी. इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स पर पूरी तरह से फिर से बातचीत करने, बढ़ती महंगाई को कम करने और लोगों तक उनकी जरूरत का सामान पहुंचाने की मांग की है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This