Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वैन पर हमला, छह पुलिसकर्मियों सहित सात की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा से पंजाब प्रांत तक आतंक मचा हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में संदिग्ध आतंकियों ने पुलिस वाहनों को निशाना बनाया. घात लगाकर किए गए इस हमले में कम से कम 6 पुलिसकर्मियों और एक आम नागरिक की जान चली गई.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पहला हमला कोहाट में एक पुलिस वाहन पर किया गया, जिसमें एक अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई. कुछ ही मिनट बाद जब अतिरिक्त पुलिस बल वहां पहुंचा तो हमलावरों ने दोबारा हमला कर दिया. इस दूसरे हमले में पांच और पुलिसकर्मी तथा एक नागरिक की मौत हो गई. घटना के बाद हमलावर फरार हो गए और इलाके में सर्च अभियान शुरू किया गया है.

बुकर में पुलिस चौकी पर आत्मघाती धमाका

इसी दिन पंजाब प्रांत के बुकर जिले में एक पुलिस चौकी पर आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया. इस विस्फोट में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हुई और चार अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि हमले की जांच जारी है और अभी किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. सुरक्षा एजेंसियां संभावित आतंकी नेटवर्क की तलाश में जुटी हैं.

पहले भी कराक में हुए पहले

सोमवार को कराक इलाके में एक अर्धसैनिक चौकी पर विस्फोटकों से लदे ड्रोन से हमला किया गया था. इस हमले में कई अधिकारी घायल हुए. बाद में घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी घात लगाकर हमला किया गया, जिसमें तीन अधिकारियों की मौत हो गई और उनके शव जला दिए गए. एक एंबुलेंस चालक खुद झुलसने के बावजूद घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सफल रहा. इन घटनाओं ने सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया है.

टीटीपी पर शक

हालिया हमलों की जिम्मेदारी किसी समूह ने नहीं ली है, लेकिन शक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी पर जताया जा रहा है. पाकिस्तान का आरोप है कि टीटीपी के लड़ाके अफगानिस्तान की जमीन से काम करते हैं, हालांकि टीटीपी और काबुल इस दावे से इनकार करते हैं. रविवार को पाकिस्तानी सेना ने अफगान सीमा के पास कार्रवाई कर 70 आतंकियों को मार गिराने का दावा भी किया था.

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इन हमलों की निंदा की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी. विशेषज्ञ मानते हैं कि हाल के हमलों से स्पष्ट है कि उग्रवादी समूह फिर सक्रिय हो रहे हैं.

Latest News

तुर्की की वायु सेना को बड़ा झटका, सैन्य विमान F-16 उड़ान भरते ही क्रैश, पायलट की मौत

Ankara: तुर्किये में एक F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया. हादसे में पायलट की मौत हो गई है. देश...

More Articles Like This