Pakistan: पाकिस्तान के प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता को FIA ने दबोचा, लगाया ये आरोप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान के प्रमुख मानवाधिकार कार्यकर्ता सरीम बर्नी को पाकिस्तान की सर्वोच्च जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है. बर्नी की गिरफ्तारी अमेरिकी सरकार की शिकायत के आधार पर की गई है. उस पर मानव तस्करी के आरोप हैं. संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) की मानव तस्करी विरोधी टीम ने बर्नी को अमेरिका से कराची हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बर्नी पर आरोप है कि उसने 25 से अधिक बच्चों की तस्करी कर अमेरिका भेजे हैं और अवैध रूप से बच्चों को वहां गोद दिलवाया है. गिरफ्तारी के कुछ समय पहले से एफआईए बर्नी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी. बर्नी वेलफेयर ट्रस्ट इंटरनेशनल चलाता है. यह एक गैर-लाभकारी ट्रस्ट है. इस ट्रस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, वे उत्पीड़ित और कम सुविधा प्राप्त आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं. ट्रस्ट बाल शोषण, उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा, मानवाधिकारों के उल्लंघन, श्रमिक मुआवजा अधिकारों सहित अन्य गंभीर अपराधों के लिए कानूनी सेवाएं प्रदान करता है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version