पाकिस्तान: इमरान की पार्टी पर कराची में बड़ा एक्शन, PTI के 180 कार्यकर्ता हिरासत में

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान की राजनीति में खलबली मची हुई है. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने सिंध प्रशासन पर कराची और प्रांत के अन्य हिस्सों में रात भर छापेमारी करने का आरोप लगाया है.

पार्टी ने किया दावा

पार्टी ने दावा किया है कि सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर 180 पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है.

तड़के कार्यकर्ताओं के घरों में छापेमारी

ऐसा आरोप है कि पुलिस ने पीटीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों पर तड़के छापेमारी की और 8 फरवरी को होने वाले उसके नियोजित विरोध-प्रदर्शन से पहले बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में ले लिया है.

पीटीआई के केंद्रीय सूचना विभाग ने लगाया आरोप

पीटीआई के केंद्रीय सूचना विभाग ने आरोप लगाया कि हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को एमपीओ के तहत एक महीने की निवारक हिरासत में रखा गया है. पार्टी ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार देते हुए आरोप लगाया कि आगामी विरोध-प्रदर्शन को विफल करने के लिए प्रांत भर में गिरफ्तारियां की गईं.

Latest News

18 May 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

18 May 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. किसी भी शुभ कार्य,...

More Articles Like This

Exit mobile version