पाकिस्तानः पेशावर शहर में लगी भीषण आग, पांच लोगों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पेशावर: पाकिस्तान से बडड़ी खबर सामने आई है. यहां पेशावर शहर में भीषण आग लगने की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि इस घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही आग की जद में आने से दमकलकर्मियों सहित अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सोमवार की देर रात खैबर पख्तूख्वा प्रांत में भीड़भाड़ वाले जन इमाम बाड़गाह इलाके में स्थित एक मकान में भीषण आग लग गई. आपात कालीन सेवा ने बताया कि उन्होंने घर से छह लोगों को बाहर निकाला, जिनमें से पांच की मौत हो गई.

बचाने में दो कमकलकर्मी भी घायल

पुलिस ने बताया कि जान बचाने की कोशिश में दो दमकल कर्मी भी घायल हो गए हैं. घायल दमकल कर्मियों और घटना में घायल हुए कई अन्य लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

Latest News

हिमालय की रहस्यमयी झील, जहां बर्फ पिघलते ही नजर आने लगते हैं सैकड़ों इंसानी कंकाल

उत्तराखंड की रूपकुंड झील दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहों में गिनी जाती है. यहां बर्फ पिघलते ही सैकड़ों इंसानी कंकाल दिखाई देने लगते हैं, लेकिन आज तक उनकी मौत का रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है.

More Articles Like This