Pakistan: पाकिस्तान में गोली मारकर मुफ्ती शाह मीर की हत्या, बाइक सवारों ने मारी गोली

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: एक धार्मिक नेता की पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, धार्मिक नेता मुफ्ती शाह मीर को शुक्रवार को केच के तुरबत शहर में उस वक्त निशाना बनाया गया, जब मुफ्ती रात की नमाज के बाद एक मस्जिद से निकले थे. पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने मुफ्ती शाह मीर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे मुफ्ती शाह मीर गंभीर रूप से घायल हो गए.

पहले भी हुआ था जानलेवा हमला
पुलिस ने बताया कि घायल को मुफ्ती तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. मुफ्ती शाह मीर, जमीयत उलेमा ए इस्लाम-एफ के करीबी थे. इससे पहले भी उन पर दो बार जानलेवा हमला हो चुका था. इससे पहले खुजदार इलाके में जमात ए इस्लामी-एफ के दो अन्य नेताओं की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस मुफ्ती की हत्या हुई है, वह भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मी कुलभूषण जाधव के अपहरण में भी शामिल था. साथ ही दावा किया जा रहा है कि मुफ्ती के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ भी संबंध थे. मुफ्ती पर कई बलूच युवाओं के अपहरण और उनकी न्यायिक हिरासत में हत्या में शामिल होने के भी आरोप था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुलभूषण जाधव का जैश अल अदल के मुल्ला उमर ईरानी के नेतृत्व में कथित तौर पर ईरान-पाकिस्तान सीमा से अपहरण किया गया था. इसके बाद कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया गया था. पाकिस्तानी सेना को कुलभूषण को सौंपे जाने के लिए जिन लोगों ने मध्यस्थता की थी, उनमें मुफ्ती शाह मीर भी शामिल था.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This