Pakistan: बलूचिस्तान में पांच लड़ाकों को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने मार गिराया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अभियान चलाकर पांच लड़ाकों को मार गिराया और 23 लोगों के अपहरण की कोशिश असफल कर दिया. यह घटना 18-19 सितंबर की रात हुई, जब आतंकियों ने कलात के पास चमन-कराची एन-25 राजमार्ग पर लोगों की शांतिपूर्ण आवाजाही बाधित करने का प्रयास किया.

एक बयान में सेना ने बताया कि आतंकियों ने फिरौती के लिए अपहरण, जबरन वसूली और वाहनों को लूटने के उद्देश्य से एक चेकपोस्ट बना रखी थी. पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने कहा, ‘सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाब दिया और भीषण गोलीबारी के बाद सशस्त्र बलों की प्रभावी कार्रवाई में पांच आतंकियों को मार गिराया.’

सुरक्षा बलों ने लड़ाकों के ठिकाने से 23 अपहृत लोगों को भी सुरक्षित बरामद किया. वहां से छह ट्रक, तीन बस और दो कारें भी बरामद की गईं. बड़ी संख्या में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी मिले हैं. आईएसपीआर ने बताया कि आसपास के इलाकों में विद्रोहियों की तलाश और उन्हें खत्म करने के लिए अभियान जारी है. इसका उद्देश्य स्थानीय आबादी के साथ-साथ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

बयान में कहा गया कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा. सुरक्षा बल देश से विदेशी प्रायोजित और विदेशी समर्थन वाले आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. बलूचिस्तान लंबे समय से सुरक्षा चुनौतियों और आतंकवाद से जूझ रहा है. इसके चलते सुरक्षा बलों ने आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज करते हुए आतंकियों को जवाब देना शुरु कर दिया है.

Latest News

Asian Games: एशियन गेम्स से विदा लेंगे सात्विक-चिराग, डिफेंडिंग चैंपियन पुरुष डबल्स के पहले ही राउंड में बाहर

New Delhi: डिफेंडिंग चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी शुक्रवार को एशियन गेम्स 2026 में पुरुष डबल्स बैडमिंटन इवेंट...

More Articles Like This

Exit mobile version