आशिक से शादी करने के लिए लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, अपने ही परिवार के 13 लोगों की ले ली जान

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan News: आज के दौर में हर लड़के लड़कियों की ये ख्वाहिश होती है कि वो अपना मनपसंद जीवनसाथी चुनें. लेकिन कई बार समाज में बदनामी के डर से परिवार वाले अपने बच्चों के के इस फैसले के आड़े आ जाते हैं. ऐसे मामलों में ज्यादातर लोग खौफनाक कदम भी उठा लेते हैं, जो उनकी और उनके परिवार की जिंदगी बरबाद कर देता है. ऐसा ही एक मामला पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के कराची से सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी की रूंह कांप उठी है.

लड़की ने ले ली अपने परिवार की जान

दरअसल, पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. यहां एक लड़की अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे. इस बात से नाराज लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक खौफनाक साजिश रची और उसने अपने मां-बाप समेत परिवार के 13 लोगों को जहर देकर जान ले ली.

प्रेमी संग मिलकर रची साजिश

वहां के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इनायत शाह ने कहा, “खाना खाने के बाद सभी 13 सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां सभी की मौत हो गई. जब पोस्टमॉर्टम हुआ तो सामने आया कि इन लोगों की मौत जहरीले खाने से हुई है.” इनायत शाह ने कहा बताया कि “जब पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला कि बेटी और उसके प्रेमी ने गेहूं में जहर मिला दिया था. लड़की गुस्से में थी क्योंकि उसका परिवार उसकी पसंद के लड़के से उसकी शादी करने के लिए तैयार नहीं था. लड़की ने अपने प्रेमी की मदद से गेहूं में जहर मिलाने की बात स्वीकार की है.”

ये भी पढ़ें- Pakistan: PTI ने भारतीय विदेश मंत्री को प्रदर्शन में शामिल होने के आमंत्रण से बनाई दूरी, कहीं ये बात

Latest News

LPG Cylinder Price Today 16 July 2026: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, क्या जल्द बढ़ेंगे रेट? जानिए अपने शहर का भाव

16 जुलाई 2026 को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच भविष्य में गैस महंगी होने की आशंका जताई जा रही है. जानिए आपके शहर में आज क्या है LPG का रेट.

More Articles Like This